WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RRB Group D Syllabus 2025 PDF Download In Hindi: Topic wise Syllabus PDF

RRB Group D Syllabus 2025 : आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी करने के लिए सिलेबस को समझना बहुत ज़रूरी है। इस परीक्षा का सिलेबस सरल है, लेकिन हर टॉपिक पर ध्यान देना आवश्यक है। आपको समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको आरआरबी ग्रुप डी के सिलेबस की पूरी जानकारी देंगे।

RRB Group D Syllabus 2025 PDF Download In Hindi

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए 32438 पदों पर बम्पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, 10वीं पास युवाओ के लिए शानदार अवसर है, रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को भर्ती परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का पता होना आवशयक है, हम इस आर्टिकल के माध्यम से रेलवे ग्रुप डी सिलेबस 2025 के बारे जानकारी दी है।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में होती है। इसमें 4 सेक्शन होते हैं:

SubjectNumber of QuestionsMarks
General Science2525
Mathematics2525
General Intelligence and Reasoning3030
Current Affairs2020
Total100100

हर सेक्शन के लिए अलग अंक और समय सीमा होती है। कुल अंक 100 होते हैं और समय सीमा 90 मिनट की होती है। नेगेटिव मार्किंग भी होती है। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2025 विस्तार से

1. रेलवे ग्रुप डी जनरल साइंस सिलेबस

इस सेक्शन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से सवाल आते हैं। प्रश्न 10वीं स्तर के होते हैं। इसके लिए एनसीईआरटी किताबें काफी मददगार होती हैं। महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • फिजिक्स: गति, बल, कार्य, ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण, बिजली, प्रकाश, गर्मी।
  • केमिस्ट्री: अम्ल और क्षार, धातु और अधातु, आवर्त सारणी, रासायनिक अभिक्रियाएं।
  • बायोलॉजी: मानव शरीर, पोषण, बीमारियां, पौधे और जीव-जंतु।

2. रेलवे ग्रुप डी गणित सिलेबस

गणित का सेक्शन स्कोरिंग होता है, लेकिन अभ्यास ज़रूरी है। बेसिक कॉन्सेप्ट्स और फार्मूले याद रखें। महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • संख्या प्रणाली
  • भिन्न और दशमलव
  • प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय और कार्य
  • समय, गति, और दूरी
  • बीजगणित
  • ज्यामिति
  • त्रिकोणमिति
  • डाटा इंटरप्रिटेशन

3. रेलवे ग्रुप डी रीजनिंग सिलेबस

यह सेक्शन आपकी लॉजिकल सोच और समस्या-समाधान क्षमताओं को परखता है। नियमित अभ्यास से इस सेक्शन में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • एनालॉजीज
  • कोडिंग और डिकोडिंग
  • पहेली हल करना
  • रक्त संबंध
  • वक्तव्य और निष्कर्ष
  • दिशा बोध
  • वेन आरेख
  • सायलॉगिज्म
  • वर्गीकरण

4. जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स

इस सेक्शन में ताज़ा खबरों और करंट इवेंट्स से सवाल पूछे जाते हैं। आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर ध्यान देना चाहिए। महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

  • भारतीय इतिहास और संस्कृति
  • भारतीय संविधान
  • खेल
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • पुरस्कार और सम्मान
  • किताबें और लेखक
  • सरकारी योजनाएं
  • अर्थव्यवस्था और बैंकिंग

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी के सुझाव

  1. समय-सारिणी बनाएं: हर विषय के लिए दैनिक समय निर्धारित करें।
  2. मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट से अभ्यास बढ़ता है।
  3. एनसीईआरटी किताबें पढ़ें: जनरल साइंस के लिए एनसीईआरटी किताबें बेस्ट हैं।
  4. करंट अफेयर्स अपडेट रखें: रोज़ अखबार या मासिक पत्रिकाएं पढ़ें।
  5. फार्मूले याद रखें: गणित के फार्मूले नियमित रूप से रिवाइज करें।
  6. रीजनिंग की प्रैक्टिस करें: हर दिन पहेलियां और रीजनिंग प्रश्न हल करें।

RRB Group D Syllabus PDF Download 2025

आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस 2025 के लिए ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा का विस्तृत टॉपिक-वाइज सिलेबस ऊपर प्रदान किया गया है। इस भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी स्टडी टेबल पर सिलेबस जरूर रखना चाहिए, क्योंकि यह जानना जरूरी है कि क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है।

हमारा सुझाव है कि किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपको उस भर्ती का सिलेबस और प्रश्नों के प्रकार की पूरी जानकारी हो। सिलेबस को एक बार जरूर पढ़ें और टॉपिक-वाइज अपनी तैयारी पूरी करें।

RRB Group D Previous Year Question Paper PDF in Hindi

RRB Group D Previous Year Question Paper : परीक्षा के पिछले सालों के प्रश्न पत्र को अवश्य देखें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में किस टॉपिक पर अधिक ध्यान देना है। साथ ही, MOCK टेस्ट पेपर देने की भी आदत डालें, इससे आपकी एक्यूरेसी बढ़ेगी। इस तरीके से आपकी तैयारी बूस्ट होगी और आप सफलता अवश्य प्राप्त कर सकेंगे।

Dates/Paper/ShiftDownload Paper PDF
All Shifts Previous Year Paper 2018Click Here
All Shift Previous Year Paper 2014Click Here

RRB Group D Syllabus in Hindi

RRB Group D Syllabus PDFClick Here
RRB Group D Notification PDF 2025Click Here
Other Govt Jobs Updatesofflinebharti.com
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

हेलो दोस्तों! मैं लक्की, 5 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इस वेबसाइट के जरिए आपको सरकारी नौकरी, योजनाओं और शिक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी देने का वादा करता हूँ। आपका भरोसा, हमारी प्राथमिकता। धन्यवाद!

1 thought on “RRB Group D Syllabus 2025 PDF Download In Hindi: Topic wise Syllabus PDF”

Leave a Comment