Rajasthan CET Graduation Level Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Common Eligibility Test (CET) Graduation Level Exam 2025 का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न किया। CET परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है।
राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल रिजल्ट 2025
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने CET स्नातक स्तर की परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को चार पारियों में सफलतापूर्वक आयोजित की थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद से अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, CET ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट और कटऑफ 12 फरवरी 2025 कर दिया गया है।

CET परीक्षा के परिणाम और कटऑफ के बारे में जानकारी
CET परीक्षा पास करना उन सभी भर्तियों के लिए अनिवार्य है, जो इस परीक्षा के तहत आती हैं। इस पात्रता परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे, लेकिन इसके बिना मुख्य परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं है। CET पास उम्मीदवारों में से प्रत्येक पद के लिए 15 गुना अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल में शामिल पद :
CET के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती की जाती है। इनमें प्रमुख पद हैं:
- प्लाटून कमांडर (Home Guard)
- जिलेदार और पटवारी (Irrigation Service)
- कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)
- तहसील राजस्व लेखाकार (Revenue Accountant)
- महिला अधिकारिता पर्यवेक्षक (Supervisor – Women Empowerment)
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 (Hostel Superintendent Grade 2)
- उप जेलर (Sub-Jailor)
कैसे चेक करें CET ग्रेजुएशन लेवल रिजल्ट?
परीक्षा के परिणाम और कटऑफ मार्क्स RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट और SSO ID के माध्यम से देखे जा सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “CET Graduation Level Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट और कटऑफ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- श्रेणीवार कटऑफ चेक करें।
CET 2025 कटऑफ और पासिंग मार्क्स
विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी की गई अनुमानित कटऑफ को चेक किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक कटऑफ केवल RSMSSB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
जो उम्मीदवार CET 2025 में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करें। फरवरी के पहले सप्ताह में रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
Rajasthan CET Graduate Level Score Card 2025 Link
RSMSSB CET Result 2025 List | Click Here |
RSMSSB CET Graduate Level Score Card 2025 Link | Click Here |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Any Other Govt Jobs News | www.offlinebharti.com |