Gram Vikas Adhikari Vacancy: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘C’ श्रेणी के अंतर्गत कुल 416 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, लेखपाल, सहायक समीक्षा अधिकारी सहित कई अन्य पदों को भरा जाएगा।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 15 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Gram Vikas Adhikari Vacancy 2025 : Post Details
क्रमांक | पदनाम / विभाग का नाम | वेतनमान | पदों की संख्या |
---|---|---|---|
1 | सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) | ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल–07) | 03 |
2 | वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) | ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल–06) | 03 |
3 | सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल–05) | 05 |
4 | राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) (राजस्व विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल–05) | 119 |
5 | राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) (राजस्व विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल–05) | 00 |
6 | ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम विकास विभाग) | ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल–04) | 205 |
7 | ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) | ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल–04) | 16 |
8 | स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) | ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल–04) | 03 |
9 | सहायक स्वागती (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) | ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल–02) | 01 |
– | – | – | 416 Posts |
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- आयु की गणना 01 July 2025 के अनुसार की जाएगी।
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
- स्नातक (Graduate) डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता भी अनिवार्य रूप से मांगी गई है।
- अन्य जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटीफकेशन देखें।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 300 रूपये
- एससी, एसटी, Pwd एवं महिला : 150 रूपये
- आवेदन शुल्क का भुगतान – ऑनलाइन तरीके से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेटबैंकिंग आदि)
Gram Panchayat Bharti 2025 के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
वेतनमान (Salary Details)
- प्रारंभिक वेतन: ₹19,900 – ₹142,000 प्रति माह
- पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी होगी।
- अधिकतम वेतन ₹142,000 तक जा सकता है।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- भर्ती विज्ञापन पढ़ें: संबंधित भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की पुष्टि करें।
- Online Registration करें: “One Time Registration (OTR)” पोर्टल पर पहले से रजिस्टर नहीं हैं तो रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और अन्य मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो): आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें (जैसे डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग)।
- आवेदन जमा करें: सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें।
- प्रिंट निकालें: आवेदन की पुष्टि के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 15 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2025
- आवेदन फॉर्म में संशोधन तिथि: 18 से 20 मई 2025
- परीक्षा तिथि: संभावित 27 जुलाई 2025
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Gram Panchayat Bharti 2025 Online Apply
Gram Panchayat Bharti 2025 Notification PDF | Click Here |
Gram Panchayat Bharti 2025 Online Apply Link | Click Here |
Official Website | Click Here |